₹10,000 का निवेश बना ₹2.97 करोड़! जानिए Infosys के बोनस, डिविडेंड और शेयर ग्रोथ की चौंकाने वाले रिटर्न
शेयर बाजार में निवेश से करोड़पति बनना क्या सिर्फ एक सपना है या फिर हवा हवाई है? नहीं, अगर आपके पास धैर्य, सही कंपनी का चयन और लॉन्ग टर्म सोच है, तो ₹10,000 जैसे छोटे निवेश से भी करोड़ों की संपत्ति बनाई जा सकती है। तथ्यों के आधार पर आज हम आपको आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Infosys Ltd. के बारे में बताएंगे, जिसमें सिर्फ ₹10,000 का निवेश, और यह 22 सालों में बदल गया ₹2.83 करोड़ में। आइये, इसे समझते हैं कि ये कैसे संभव हुआ ?
क्या ₹10,000 से करोड़पति बना जा सकता है
जुलाई 2002 का समय था जब इंफोसिस कंपनी का शेयर भारतीय शेयर मार्केट में मात्र ₹50 पर ट्रेड कर रहा था जिसे आप गूगल करके स्वतः चेक भी कर सकते हैं। अगर आप उस समय इस कंपनी में ₹10000 का निवेश किये होते तो शायद आज आप करोड़पति होते। अब आगे इसे इस प्रकार समझते हैं। जैसे कि :
Infosys Share Price Target 2030: क्या इंफोसिस 2030 तक मल्टीबैगर स्टॉक बन पाएगा?
मान लीजिए आपने जुलाई 2002 में Infosys के 200 शेयर खरीदे। उस समय Infosys का शेयर लगभग ₹50 प्रति शेयर था। अगर आपने इसी कंपनी में उस समय ₹10,000 का निवेश किए होते, तो आपको ₹10,000 / ₹50 = 200 शेयर मिलते। अब यहाँ पर आपको तो मिलते सिर्फ 200 शेयर, लेकिन असली जादू तो इसके बाद शुरू होता है।
बोनस शेयर का कमाल | Infosys Bonus history in Hindi
अब यहाँ पर हम आपको बता दें कि इंटरनेट पर उपलब्ध वेबसाइट trendlyne.com पर दी गयी जानकारी के अनुसार Infosys कंपनी ने पिछले 22 सालों (जुलाई 2002 से लेकर दिसम्बर 2024 तक) में अपने निवेशकों को 5 बार बोनस दिया। यानी कंपनी ने इस बीच अपने निवेशकों को मुफ्त में ये शेयर बाँटे। जो कि Infosys कंपनी पर निवेशकों के द्वारा किये गए उम्मीद और विश्वास का प्रतिफल है।
तारीख बोनस रेशियो शेयर की संख्या
01 Jul 2004 3:1 200 × 4 = 800
13 Jul 2006 1:1 800 × 2 = 1,600
02 Dec 2014 1:1 1,600 × 2 = 3,200
15 Jun 2015 1:1 3,200 × 2 = 6,400
04 Sep 2018 1:1 6,400 × 2 = 12,800 शेयर
अब आप खुद ही देखिये कि आपका सिर्फ 200 शेयर से सफर शुरू हुआ और 2018 तक आपके पास हो गए 12,800 शेयर। वो भी बिना एक भी पैसा और लगाए।
डिविडेंड से हुई अतिरिक्त कमाई | Infosys dividend history in Hindi
Infosys हमेशा से निवेशकों को अच्छा डिविडेंड देती रही है। trendlyne.com पर दी गयी जानकारी के अनुसार Infosys कंपनी ने पिछले 22 सालों (जुलाई 2002 से लेकर दिसम्बर 2024 तक) में अपने निवेशकों को 48 बार डिविडेंड दिया है। अगर इसे पूरा कैलकुलेट किया जाय तो इस बीच कंपनी ने ₹869.25 प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड दिया है। लेकिन हम इसे विस्तार से समझते हैं।
चूँकि आप सन 2002 में जो ₹10000 का निवेश इंफोसिस कंपनी में किया था तो उसके बदले में आपको मात्र 200 शेयर मिले थे। और इस शेयरों पर जुलाई 2004 के पहले तक डिविडेंड के रूप में जो इनकम हुई होगी। वो इस प्रकार है।
- 16 Oct 2003 @ ₹14.50 INTERIM DIVIDEND
- 28 May 2003 @ ₹14.50 FINAL DIVIDEND
- 21 May 2002 @ ₹12.50 FINAL DIVIDEND
अगर इन तीन बार मिले हुए डिविडेंड को जोड़ा जाय तो, इसका कुल योग ₹41.5 बन रहा है।
200 शेयर X ₹41.5 = ₹8300
इस प्रकार इस बीच डिविडेंड से आपकी जो इनकम हुई। वो मात्र ₹8300 की हुई।
चूँकि इंफोसिस कंपनी ने पिछले 22 सालों में पहली बार 01 जुलाई 2004 को 1 शेयर के बदले 3 शेयर बोनस के रूप में दिए थे। इस प्रकार अब आपके पास कंपनी के शेयरों की संख्या 800 हो गयी थी। क्योंकि जब आपके पास 200 शेयर हैं और कंपनी 3:1 के अनुपात (Ratio) से बोनस शेयर जारी करती है, तो इसका मतलब है:
👉 हर 1 शेयर पर 3 बोनस शेयर मिलेंगे।
जिसकी गणना इस प्रकार होगी:
आपके पास मूल शेयर = 200
हर शेयर पर मिलेंगे = 3 बोनस शेयर
कुल बोनस शेयर = 200 × 3 = 600 बोनस शेयर
कुल नए शेयर = मूल शेयर (200) + बोनस शेयर (600) = 800 शेयर
और इस बीच आपको जो डिविडेंड मिले, वो इस प्रकार है।
- 25 May 2006 @ ₹38.50 FINAL
- 17 Oct 2005 @ ₹6.50 INTERIM
- 01 Jun 2005 @ ₹6.50 FINAL
- 18 Oct 2004 @ ₹5.00 INTERIM
- 26 May 2004 @ ₹115.00 FINAL
अब आपके इन 800 शेयरों पर जो डिविडेंड से इनकम हुई होगी वो प्रति शेयर ₹169.50 का रहा है।
अगर इसे भी टोटल किया जाय तो :
800 शेयर X ₹169.5 = ₹1,35,600 हुआ।
और जब Infosys कंपनी ने दूसरी बार बोनस जारी किया तो ये 13 जुलाई 2006 को 1 : 1 के Ratio से दिया था। अब यहाँ पर देखिये कि जब आप के पास पहले से ही कुल शेयरों की संख्या 800 थी, ये बोनस मिलने के बाद अब आपके पास शेयरों की संख्या 1600 हो गयी। अब इन शेयरों पर डिविडेंड से जो इनकम हुई होगी, वो इस प्रकार है :
- 29 May 2014 @ ₹43.00 FINAL DIVIDEND
- 17 Oct 2013 @ ₹20.00 INTERIM DIVIDEND
- 30 May 2013 @ ₹27.00 FINAL DIVIDEND
- 18 Oct 2012 @ ₹15.00 INTERIM DIVIDEND
- 24 May 2012 @ ₹32.00 FINAL DIVIDEND
- 20 Oct 2011 @ ₹15.00 INTERIM DIVIDEND
- 26 May 2011 @ ₹20.00 FINAL DIVIDEND
- 21 Oct 2010 @ ₹40.00 INTERIM DIVIDEND
- 26 May 2010 @ ₹15.00 FINAL DIVIDEND
- 15 Oct 2009 @ ₹10.00 INTERIM DIVIDEND
- 04 Jun 2009 @ ₹13.50 FINAL DIVIDEND
- 16 Oct 2008 @ ₹10.00 INTERIM DIVIDEND
- 29 May 2008 @ ₹27.25 FINAL DIVIDEND
- 18 Oct 2007 @ ₹6.00 I NTERIM DIVIDEND
- 06 Jun 2007 @ ₹6.50 FINAL DIVIDEND
- 19 Oct 2006 @ ₹5.00 INTERIM DIVIDEND
अब इन सभी मिले हुए डिविडेंड इनकम को जोड़ दिया जाय तो ये टोटल ₹305.25 प्रति शेयर हो रहा है। अब जो आपको डिविडेंड से इनकम प्राप्त हो रहा है, वो इस प्रकार है :
1600 शेयर X ₹305.25 = ₹4,88,400
इसके बाद जब तीसरी बार आपको कंपनी के द्वारा बोनस शेयर प्राप्त हुए उसका भी Ratio 1 : 1 का ही रहा है। जो कि 02 दिसंबर 2014 को मिला था। हालांकि कंपनी द्वारा ये बोनस लम्बे समय के बाद दिया गया था। अब इस समय आपके द्वारा होल्ड किये गए शेयरों की संख्या दोगुनी होकर 3200 तक पहुंच गयी। अब इन शेयरों पर आपको जो डिविडेंड इनकम मिला होगा, वो इस प्रकार रहा होगा :
16 Oct 2014 @ ₹30.00 INTERIM DIVIDEND
3200 शेयर X ₹30 = ₹96000
अगली बार Infosys कंपनी ने जल्दबाजी दिखाते हुए अगले ही साल 15 Jun 2015 को एक बार फिर अपने निवेशकों को 1 : 1 के Ratio से बोनस देकर पुरे बाजार को चौंका दिया। अब इसके बाद आपके द्वारा होल्ड किये गए शेयरों की संख्या एक बार फिर दोगुना होकर 6400 हो गया। इन शेयरों पर जो डिविडेंड इनकम मिला होगा, वह इस प्रकार से है :
- 14 Jun 2018 @ ₹10.00 SPECIAL
- 14 Jun 2018 @ ₹20.50 FINAL
- 31 Oct 2017 @ ₹13.00 INTERIM
- 01 Jun 2017 @ ₹14.75 FINAL
- 21 Oct 2016 @ ₹11.00 INTERIM
- 09 Jun 2016 @ ₹14.25 FINAL
- 16 Oct 2015 @ ₹10.00 INTERIM
- 15 Jun 2015 @ ₹29.50 FINAL
अब इस दौरान आपको जो डिविडेंड से इनकम हुई होगी, उसका कुल योग करने पर ₹123 हो रहा है।
चूंकि, आपके पास अब 6400 शेयर हैं। तो आपको डिविडेंड से जो इनकम हुआ होगा उसे आगरा टोटल किया जाय तो :
6400 शेयर X ₹123 = ₹7,87,200 का इनकम प्राप्त हुआ होगा।
अब पांचवी बार इंफोसिस कंपनी ने जो बोनस शेयर आपको दिए थे वो तीन साल बाद 04 Sep 2018 को 1:1 के Ratio से था। और आपके द्वारा होल्ड किये गए शेयरों की संख्या बढ़कर 6,400 × 2 = 12,800 शेयर हो गए होंगे।
इसके बाद आपको डिविडेंड से जो इनकम हुई होगी, उसे भी जान लेते है जो कि इस प्रकार है :
- 29 Oct 2024 @ ₹21.00 INTERIM
- 31 May 2024 @ ₹8.00 SPECIAL
- 31 May 2024 @ ₹20.00 FINAL
- 25 Oct 2023 @ ₹18.00 INTERIM
- 02 Jun 2023 @ ₹17.50 FINAL
- 27 Oct 2022 @ ₹16.50 INTERIM
- 31 May 2022 @ ₹16.00 FINAL
- 26 Oct 2021 @ ₹15.00 INTERIM
- 31 May 2021 @ ₹15.00 FINAL
- 23 Oct 2020 @ ₹12.00 INTERIM
- 29 May 2020 @ ₹9.50 FINAL
- 23 Oct 2019 @ ₹8.00 INTERIM
- 13 Jun 2019 @ ₹10.50 FINAL
- 24 Jan 2019 @ ₹4.00 SPECIAL
- 25 Oct 2018 @ ₹7.00 INTERIM
इसे टोटल करने पर ₹198 प्रति शेयर हो रहा है। इस दौरान आपको डिविडेंड से जो इनकम हुई होगी वो इस प्रकार है :
12,800 शेयर X ₹198 = ₹25,34,400
यानि बोनस से शेयर तो बढ़े ही, लेकिन हर साल उनके बदले में नकद पैसा भी मिलता रहा। जो कि यह एक Passive Income है। और ये इनकम FD या किराए से कई गुना बेहतर है।
अभी तक पिछले 22 सालो में जहाँ बोनस से आपके द्वारा होल्ड किये जाने वाले शेयरों की संख्या बढ़ी, और ये 200 शेयर से बढकर 12,800 शेयर हो गए वही दूसरी तरफ इन शेयरों पर डिविडेंड से जो इनकम हुआ, उसे भी टोटल कर लेते हैं :
₹8300 + ₹1,35,600 + ₹4,88,400 + ₹96000 + ₹7,87,200 + ₹25,34,400 = ₹40,49,900
इस प्रकार आपके मात्र ₹10000 के निवेश पर जो कि आपने अगस्त 2002 में Infosys कंपनी में लगाया था। आपकी जो इनकम केवल Dividend इनकम के रूप में हुई वो चालीस लाख उनचास हजार नौ सौ रुपये हुई। जो कि आप स्वयं भी https://trendlyne.com/ पर चेक कर सकते हैं। इसी वेबसाइट का अवलोकन करके ही ये सारा डाटा प्रस्तुत कर रहा हूँ।
आपके मात्र ₹10000 के निवेश पर जिसके बदले में आपको मात्र 200 शेयर मिले थे अभी तो ये केवल डिविडेंड के रूप में प्राप्त पैसिव इनकम जो कि ₹40,49,900 हैं। अब इसके बाद कंपनी के शेयरों में जो मूल्य वृद्धि हुई उसे भी कैलकुलेट करके देख लिया जाय।
आइये इसे भी देखते हैं :
इंफोसिस कंपनी शेयर मूल्य वृद्धि | Infosys Share Price Growth
अगस्त 2002 में जब आपने इनफ़ोसिस में निवेश किया था उस समय Infosys का शेयर मूल्य ₹50 था, और दिसंबर 2024 में इसका उच्चतम मूल्य ₹2,006.45 पहुंच चुका था। जो कि अभी तक का उच्चतम स्तर है। इस प्रकार Infosys के शेयरों में जो मूल्य बृद्धि हुई वो 40 गुना रही है।
₹50 से ₹2,006.45 = 40 गुना वृद्धि
और जब आपके पास 12,800 शेयर हों, तो उनकी कीमत होगी:
12,800 × ₹2,006.45 = ₹2,56,82,560 जो कि ये मूल्य बृद्धि से है।
Infosys Share Final Calculation: निवेश का जादू
विवरण राशि
शुरुआती निवेश ₹10,000
बोनस के बाद कुल शेयर 12,800 शेयर
शेयरों की वर्तमान वैल्यू ₹2,56,82,560
कुल अनुमानित डिविडेंड इनकम ₹40,49,900
कुल वैल्यू ₹2,97,32,460
सिर्फ ₹10,000 का निवेश → ₹2.97 करोड़ की वैल्यू
इससे क्या सीख मिलती है?
- समय के साथ शेयर बाजार में असली दौलत बनती है
- Infosys जैसी मजबूत कंपनियों में निवेश करना समझदारी है
- बोनस और डिविडेंड का जादू लंबी अवधि में नजर आता है
- शेयर बाजार में धैर्य सबसे बड़ा हथियार है
निष्कर्ष: Infosys में ₹10000 का निवेश बना ₹2.97 करो
अंत में हम बताते चले कि यह सिर्फ आंकड़ों की बात नहीं, बल्कि निवेश की सोच की है। अगर आप सही समय पर, सही कंपनी में निवेश करते हैं और उसे समय देते हैं, तो आपको दौलत पाने से कोई नहीं रोक सकता। हालांकि इन आंकड़ों के आधार पर सिर्फ अनुमान लगा सकते हैं। भविष्य से इनका कोई सम्बन्ध नहीं है। ये आंकड़े कभी भी भविष्य की गारंटी नहीं देते हैं।
चूंकि शेयर बाजार अनिश्चितताओं से भरा हुआ है। कभी भी किसी भी कंपनी में निवेश करें तो आँख मुद निवेश ना करें। कंपनी का अध्ययन व विश्लेषण जरूर करें।
Infosys जैसी कंपनियाँ समय-समय पर निवेशकों को न केवल बोनस और डिविडेंड देती हैं, बल्कि शेयर प्राइस में जबरदस्त वृद्धि भी करती हैं।
👉 तो अगली बार जब आप सोचें कि “₹10,000 से क्या होगा?”, तो इस लेख को याद रखें।
Disclaimer (अस्वीकरण):
यह लेख केवल सामान्य जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी विश्वसनीय स्रोतों और सार्वजनिक आंकड़ों पर आधारित है, लेकिन यह किसी भी प्रकार की निवेश सलाह (Investment Advice) नहीं है।
शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है। किसी भी कंपनी में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श अवश्य लें।
लेखक और वेबसाइट किसी भी लाभ या हानि के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
🔶 FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
Q1. क्या अभी Infosys में निवेश करना सही रहेगा?
A. Infosys एक मजबूत और स्थिर कंपनी है, लेकिन किसी भी निवेश से पहले मौजूदा वैल्यूएशन और फंडामेंटल एनालिसिस ज़रूरी है।
Q2. बोनस शेयरों पर टैक्स लगता है क्या?
A. बोनस शेयर मिलने पर कोई टैक्स नहीं लगता, लेकिन जब आप उन्हें बेचते हैं, तो कैपिटल गेन टैक्स लगता है।
Q3. क्या सभी कंपनियाँ ऐसे बोनस देती हैं?
A. नहीं, केवल वही कंपनियाँ बोनस देती हैं जिनका कैश फ्लो और रिज़र्व स्ट्रॉन्ग होता है। Infosys उनमें से एक है।
Q4. डिविडेंड और बोनस में फर्क क्या है?
A. डिविडेंड कैश में मिलता है, जबकि बोनस में शेयर मिलते हैं। दोनों ही निवेशक को फायदा पहुंचाते हैं।
अगर आपको ये लेख प्रेरणादायक लगा हो, तो इसे शेयर करें और दूसरों को भी दिखाएं कि स्मार्ट निवेश से करोड़पति बना जा सकता है।