ITC Share Price Target 2030 in Hindi: शेयर बाजार में कुछ कंपनियां ऐसी होती हैं जो समय के साथ न केवल निवेशकों को स्थायित्व देती हैं, बल्कि लंबी अवधि में शानदार रिटर्न भी देती हैं। जब हम ऐसी भरोसेमंद कंपनियों की बात करते हैं, तो ITC Limited का नाम सबसे ऊपर आता है।
एक ऐसी कंपनी जिसने समय के साथ खुद को न सिर्फ FMCG सेक्टर में, बल्कि होटल, पेपर, एग्री और IT सेक्टर तक फैला लिया है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि ITC का भविष्य क्या है, इसका शेयर प्राइस 2030 तक कहां तक पहुंच सकता है, क्या यह निवेश के लिए उपयुक्त है, और “क्या मुझे अभी ITC के शेयर खरीदने चाहिए?” तो यह लेख आपके लिए है।
इस लेख में हम जानेंगे:
- ITC कंपनी का इतिहास और बिजनेस मॉडल
- पिछले 10 वर्षों का प्रदर्शन और रिटर्न
- बोनस रिकार्ड
- डिविडेंड रिकॉर्ड
- ITC शेयर भविष्य की संभावनाएं
- 2030 तक संभावित टारगेट
- और सबसे जरूरी – क्या यह अभी खरीदने लायक है?
ITC का इतिहास और बिज़नेस मॉडल
स्थापना वर्ष: 1910
मुख्यालय: कोलकाता
ITC की शुरुआत ‘Imperial Tobacco Company’ के नाम से हुई थी, लेकिन आज यह सिर्फ सिगरेट कंपनी नहीं, बल्कि एक डायवर्सिफाइड बिजनेस ग्रुप है।
ITC के मुख्य बिज़नेस सेगमेंट:
- FMCG – Aashirvaad, Bingo, Sunfeast, Yippee noodles जैसी पॉपुलर ब्रांड्स
- Hotels – ITC Maurya, ITC Grand Bharat जैसी लग्जरी चेन
- Paperboards & Packaging
- Agri Business – किसानों से सीधा जुड़ाव
- IT (Infotech) – ITC Infotech
कंपनी का सबसे मजबूत पहलू है इसका विविध पोर्टफोलियो, जिससे किसी एक सेक्टर में गिरावट से कंपनी पर बुरा असर नहीं पड़ता।
ITC का पिछले 10 वर्षों का शेयर प्रदर्शन
आइए नजर डालते हैं ITC के 10 साल के शेयर प्राइस ट्रेंड पर:
वर्ष शेयर मूल्य (₹) सालाना रिटर्न (%)
2016 ₹190 +22%
2017 ₹265 +39%
2018 ₹280 +6%
2019 ₹240 -14%
2020 ₹190 -20%
2021 ₹210 +11%
2022 ₹340 +61%
2023 ₹450 +32%
2024 ₹420 (जुलाई) -6% (Volatile)
👉 ये आकड़े सांकेतिक मात्र हैं। डिटेल में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें - ITC Share Price History
👉 2020 के बाद ITC ने जबरदस्त वापसी की है, खासकर FMCG और होटल सेक्टर में तेजी से ग्रोथ दिखाकर।
ITC का बोनस रिकॉर्ड
ITC का बोनस देने का इतिहास भी निवेशकों के लिए लाभकारी रहा है। कंपनी ने सितंबर 2005 से अब तक कुल 3 बार बोनस शेयर जारी किए हैं। आखिरी बोनस जुलाई 2016 में घोषित किया गया था, जिसमें कंपनी ने 1:2 के अनुपात में बोनस दिया था। यानी निवेशकों को उनके द्वारा होल्ड किये गए हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर मिला था।
Ex-Date Bonus Ratio Record Date
01 Jul 2016 1:2 04 Jul 2016
03 Aug 2010 1:1 04 Aug 2010
21 Sep 2005 1:2 28 Sep 2005
इन बोनस इश्यूज ने शेयरधारकों को न सिर्फ ज्यादा शेयर दिए, बल्कि लॉन्ग टर्म वैल्यू क्रिएशन में भी मदद की है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में कोई नया बोनस नहीं आया, फिर भी निवेशकों को उम्मीद है कि भविष्य में एक और बोनस की घोषणा हो सकती है।
ITC Ltd का मतलब डिविडेंड का खजाना
ITC एक डिविडेंड किंग है। अगर आपको नियमित कमाई चाहिए तो ITC एक बेहतरीन विकल्प है।
- 2025 में अभी तक डिविडेंड: ₹14.35 प्रति शेयर
- 2024 में डिविडेंड: ₹13.75 प्रति शेयर
- डिविडेंड यील्ड: लगभग 3.4%
- कंपनी ने लगातार 20+ वर्षों तक डिविडेंड दिया है।
यह उन निवेशकों के लिए शानदार है जो passive income चाहते हैं।
ITC शेयर भविष्य की संभावनाएं
आईटीसी लिमिटेड अब पारंपरिक सिगरेट बिजनेस से आगे बढ़कर अपने FMCG सेगमेंट पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। कंपनी की “ITC Next Strategy” में डिजिटलाइजेशन, इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी को प्रमुख स्तंभ बनाया गया है। इसके तहत, नए प्रोडक्ट्स, रूरल एक्सपैंशन और टेक्नोलॉजी ड्रिवन वितरण नेटवर्क पर तेजी से काम हो रहा है।
आईटीसी का होटल बिजनेस भी कोविड के बाद सुधार के रास्ते पर है और इसमें लगातार रिकवरी देखी जा रही है। साथ ही, इसकी आईटी शाखा – ITC Infotech भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है और आने वाले वर्षों में इसमें और ग्रोथ की उम्मीद की जा रही है।
ITC होटल बिजनेस का डिमर्जर
आईटीसी ने अपने होटल व्यवसाय को 1:10 के अनुपात में आईटीसी होटल्स नामक एक नई कंपनी के रूप में विभाजित कर दिया है। इसका अर्थ है कि ITC के प्रत्येक 10 शेयरों के बदले निवेशकों को ITC Hotels का 1 शेयर मिला।
- 60% हिस्सेदारी सीधे ITC के शेयरधारकों को दी गई है।
- 40% हिस्सेदारी ITC ने अपने पास रखी है।
- यह डिमर्जर 6 जनवरी 2025 से प्रभावी हुआ है,
- जबकि ITC Hotels के शेयर 29 जनवरी 2025 को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध हों चुके हैं।
यह कदम शेयरधारकों के लिए वैल्यू अनलॉकिंग का बड़ा अवसर माना जा रहा है।
ITC Share Price Target 2030
यदि ITC अपने FMCG ग्रोथ और ऑपरेशनल एफिशिएंसी को बनाए रखता है, तो 2030 तक इसका शेयर प्राइस ₹900 से ₹1,000 के बीच पहुंच सकता है। यह अनुमान डिविडेंड रीइन्वेस्टमेंट और 10-12% सालाना कंपाउंडिंग ग्रोथ को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है।
2030 तक ITC के शेयर का प्राइस क्या हो सकता है? इसके लिए हमें कई फैक्टर्स को समझना होगा:
ग्रोथ ड्राइवर्स:
- FMCG सेगमेंट की ग्रोथ – अब ITC की कमाई का बड़ा हिस्सा FMCG से आने लगा है।
- Hotel सेक्टर का विस्तार – Post-Covid तेजी से रिकवरी
- Agri-Business – भारत के ग्रामीण बाजारों में पकड़ मजबूत
- ITC Infotech – तेजी से बढ़ता टेक सेक्टर
- ESG Friendly Initiatives – पर्यावरण के अनुकूल बिजनेस मॉडल
विशेषज्ञों के अनुसार:
वर्ष अनुमानित प्राइस (₹) संभावित रिटर्न
2025 ₹500–550 Moderate
2027 ₹700–750 High
2030 ₹950–1100 Multibagger
👉 यानी अगर आप आज (₹410 पर) निवेश करते हैं, और 2030 तक बने रहते हैं, तो आपकी पूंजी 2.5x–3x हो सकती है। और वो भी कम जोखिम के साथ।
क्या मैं अभी ITC के शेयर खरीद सकता हूं?
यह सवाल आज हर उस निवेशक के मन में है जो ITC के शानदार प्रदर्शन और भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए इसमें निवेश करने की सोच रहा है। तो आइए इस प्रश्न का गहराई से विश्लेषण करते हैं।
1. मजबूत फंडामेंटल्स और विविध बिज़नेस मॉडल
ITC केवल एक FMCG कंपनी नहीं है, बल्कि इसकी पैठ होटल्स, पेपर, एग्री-बिजनेस, और आईटी सेवाओं तक है। इसकी सबसे बड़ी ताकत यह है कि यह सिगरेट व्यवसाय से जो कैश फ्लो उत्पन्न करता है, उससे वह अपने अन्य बिज़नेस यूनिट्स को विकसित करता है — जैसे कि FMCG सेक्टर। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने FMCG में आक्रामक विस्तार किया है और अब वह इस क्षेत्र में Britannia और HUL जैसी बड़ी कंपनियों को चुनौती दे रही है।
2. मजबूत डिविडेंड इतिहास
ITC का डिविडेंड ट्रैक रिकॉर्ड भी निवेशकों के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। यह कंपनी नियमित रूप से डिविडेंड देती है और उसकी डिविडेंड यील्ड लगभग 3.5% से अधिक रहती है, जो कि निवेशकों को एक स्थायी आय भी प्रदान करती है।
3. वैल्यूएशन अभी भी आकर्षक है
हालांकि ITC का शेयर पिछले कुछ वर्षों में अच्छा चला है, फिर भी इसकी P/E रेशियो अन्य FMCG कंपनियों की तुलना में अभी भी कम है। मतलब – यह शेयर अभी भी 'अंडरवैल्यूड' हो सकता है। इसका अर्थ है कि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अभी इसमें निवेश करना एक अच्छा अवसर हो सकता है।
4. संभावित जोखिमों को नज़रअंदाज़ न करें
हालांकि ITC के पास कई पॉजिटिव फैक्टर्स हैं, लेकिन इसके सिगरेट बिजनेस पर सरकार की नीतियों का असर हो सकता है। टैक्स बढ़ने, रेगुलेशन सख्त होने या ESG (Environment, Social, Governance) निवेश की दिशा में बदलाव आने पर इसके शेयर पर दबाव आ सकता है।
5. निवेश का समय और धैर्य है जरूरी
ITC एक धीमी गति से चलने वाला, लेकिन मजबूत नींव वाला स्टॉक है। यह उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो लॉन्ग टर्म में धन सृजन करना चाहते हैं, न कि एकदम से तेजी में मुनाफा कमाना।
इसे भी पढ़ें: 👉 Multibagger Stock ITC | सिर्फ ₹10,000 का निवेश और आज ₹1.62 करोड़
निवेश सलाह: यदि आप एक स्थिर, डिविडेंड देने वाली और मजबूत फंडामेंटल्स वाली कंपनी की तलाश में हैं, तो ITC एक आकर्षक विकल्प हो सकता है। लेकिन निवेश से पहले अपनी जोखिम सहनशीलता, लक्ष्य और समय सीमा जरूर समझें।
निष्कर्ष: ITC Share Price Target 2030 in Hindi
अगर आप एक ऐसी कंपनी में निवेश करना चाहते हैं जो स्थिर हो, भरोसेमंद हो और लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न दे सकती हो, तो ITC एक बेहतरीन विकल्प है। बशर्ते आप धैर्य रखें और बीच में बिकवाली न करें। ITC एक ऐसी कंपनी है जो धीरे-धीरे लेकिन स्थिर रूप से आगे बढ़ती है। यदि आप दीर्घकालिक निवेशक हैं, और "कम रिस्क, संतुलित रिटर्न" की सोच रखते हैं, तो ITC आपके पोर्टफोलियो में जरूर होना चाहिए।
2030 तक यह शेयर ₹1000 के पार जा सकता है, और इस दौरान आपको सालाना डिविडेंड का लाभ भी मिलेगा। लक बाई चांस कंपनी ने इस बीच बोनस का ऐलान कर दे, तो फिर क्या कहना!
यानि प्राइस ग्रोथ + डिविडेंड इनकम + बोनस = Win-Win
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षणिक और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। कृपया निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
Q1. क्या ITC एक मल्टीबैगर स्टॉक है?
A. ITC ने पिछले दो दशकों में शानदार प्रदर्शन किया है और भविष्य में भी मल्टीबैगर बनने की पूरी संभावना है।
Q2. क्या अभी ITC में निवेश करना सही रहेगा?
A. हाँ, अगर आप लंबी अवधि के लिए सोचते हैं तो यह एक सुरक्षित और स्थिर विकल्प है।
Q3. क्या ITC डिविडेंड देती है?
A. हाँ, ITC भारत की टॉप डिविडेंड देने वाली कंपनियों में से एक है।
Q4. क्या ITC का तंबाकू बिजनेस खत्म हो रहा है?
A. नहीं, लेकिन कंपनी धीरे-धीरे तंबाकू पर निर्भरता कम कर रही है और FMCG में विस्तार कर रही है।
Q5. ITC Share Price 2030 तक कितना जा सकता है?
A. विभिन्न रिपोर्ट्स और विश्लेषणों के अनुसार ₹1200 से ₹1500 तक का लक्ष्य संभावित है।

