Multibagger Stock ITC: अगर आपने 2002 में ITC में मात्र ₹10,000 का निवेश किया होता और वही ₹10,000 ITC कंपनी के पास अभी तक पड़ा रहता तो शायद आज आप करोड़पति ही नहीं बल्कि ₹1.62 करोड़ के मालिक बन जाते। इस लेख में हम Multibagger Stock ITC के बारे में विस्तार से जानने वाले हैं कि आखिर कार ये कैसे संभव है? ये हवा हवाई है या फिर सही है। इसे स्टेप बाई स्टेप समझते हैं।
कल्पना कीजिए, साल 2002 का वो समय था, सड़कें उतनी भीड़भाड़ वाली नहीं, मोबाइल फोन सिर्फ कॉल करने के लिए हुआ करते थे, और शेयर बाजार के बारे में सिर्फ कुछ गिने-चुने लोगों को ही जानकारी थी। यहाँ तक कि हमारे जैसे लोग भी शेयर बाजार के बारे में कुछ नही जानते थे। और जिनके पास इसके बारे में थोड़ी बहुत जानकारी भी थी, तो वे लोग शेयर बाजार को जुआ और सट्टेबाजी मानते थे। लेकिन कहानी तो कुछ और ही है।
आज आप जिन्हे शेयर बाजार के सुरमा समझते हैं वो भी आप और हमारे जैसे लोग ही हैं। यहाँ पर केवल इतना ही अंतर है कि वे लोग यानी कि आज के शेयर बाजार के बड़े निवेशक उसी समय बाजार को समय दिए और इसे समझने का प्रयास किये जिससे वे लोग सफल रहे और हमारे व आप जैसे लोग इसे जुआ ही समझते रह गए।
उस समय किसी ने अगर आपसे कहा होता कि "₹10,000 शेयर बाजार में लगा दो और ITC जो कि एक दिग्गज कंपनी है, उसके शेयरों को खरीद लो ..." तो शायद आप मुस्कुरा कर टाल दिए होते, या सोचते कि इतने पैसों को कही सेफ जगह जैसे कि बैंक या पोस्ट ऑफिस में FD कर दूंगा जैसा कि आज भी बहुत लोग सोचते हैं।
लेकिन अगर आपने उस वक्त ₹10,000 ITC Ltd. में लगाए होते, तो आज आप करोड़पति होते और ₹1.62 करोड़ से ज़्यादा की संपत्ति के मालिक बन जाते। ये कोई फिल्मी कहानी नहीं है, ये है समय और धैर्य की ताक़त की असली मिसाल।
आईटीसी किस देश की कंपनी है?
ITC कंपनी की शुरुआत साल 1910 में ब्रिटिश सरकार के समय हुई थी। उस समय इसका नाम था – 👉 Imperial Tobacco Company of India Limited और यह एक ब्रिटिश कंपनी के अधीन काम किया करती थी जो कि मुख्य रूप से तंबाकू और सिगरेट का कारोबार करती थी। लेकिन जैसे-जैसे समय बदला, ITC कंपनी में भी बड़ा बदलाव आया।
नाम बदलने का सफर:
- 1910 – Imperial Tobacco Company of India
- 1970 – India Tobacco Company
- 1974 – I.T.C. Limited
2001 से लेकर अब तक ITC Limited किसी एक सेक्टर से नहीं जुड़ा रह गया , बल्कि यह एक Diversified Conglomerate के रूप में खड़ी है। अब यह कंपनी पूरी तरह से भारतीय शेयरधारकों के स्वामित्व में है और इसका संचालन भी भारतीय प्रबंधन द्वारा ही किया जाता है। ITC Ltd पूरी तरह से भारतीय कंपनी है। जिसका हेडक्वार्टर कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में है।
आईटीसी कंपनी के प्रोडक्ट कौन-कौन से हैं?
क्या आपने कभी सोचा है कि आप रोज़मर्रा की जिंदगी में कितनी बार ITC के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं? सुबह का आटा, बच्चों की नोटबुक, हाथ धोने का साबुन, नूडल्स का पैकेट, चाय के साथ बिस्किट और फिर रात को होटल में ठहरना। ये सारे प्रोडक्ट्स एक ही कंपनी आईटीसी लिमिटेड से आते हैं।
तो आइए आज जानते हैं कि आईटीसी कंपनी के प्रोडक्ट कौन-कौन से हैं, जिसे जाने - अनजाने में आप रोजाना इस्तेमाल करते हैं।
1. FMCG – रोजमर्रा के वो प्रोडक्ट्स जो हर घर में हैं
आज के दिन में आईटीसी का सबसे बड़ा और मशहूर सेगमेंट है – FMCG यानी Fast Moving Consumer Goods।
Aashirvaad (आशीर्वाद):
- आटा
- नमक
- मसाले
- घी
- रेडी टू ईट मील्स
👉 हर रसोई की पहली ज़रूरत है।
Sunfeast (सनफीस्ट):
- बिस्किट्स (डार्क फैंटेसी, फार्मलाइट, मैरी लाइट)
- केक
- कुकीज
👉 बच्चों से लेकर बड़ों तक की चाय के साथी।
Yippee (यिप्पी):
- इंस्टेंट नूडल्स
- पास्ता
👉 मैगी का मज़ेदार विकल्प।
Savlon (सैवलॉन):
- हैंडवॉश
- सैनिटाइज़र
- साबुन
👉 सफाई और सुरक्षा का भरोसा।
Fiama & Vivel:
- ब्यूटी साबुन
- शैंपू
- बॉडी वॉश
👉 नहाने का एक्सपीरियंस बना दे खुशबूदार!
- डियोड्रेंट
- परफ्यूम
👉 फ्रेशनेस का नया अंदाज़।
2. Education & Stationery – Classmate
- कॉपी, डायरी
- पेन-पेंसिल
- स्कूल बैग्स
👉 भारत के करोड़ों बच्चों की पहली पसंद।
3. स्नैक्स और रेडी टू ईट
- Bingo – चिप्स, टेडीज, नमकीन
- Aashirvaad इंस्टेंट मील्स – Ready-to-Eat थालियाँ
👉 भूख लगे और कुछ झटपट चाहिए, तो ITC है ना!
4. ITC Hotels – लक्ज़री और क्लास का संगम
प्रमुख होटल ब्रांड्स:
- ITC Maurya (दिल्ली)
- ITC Grand Chola (चेन्नई)
- ITC Maratha (मुंबई)
👉 देश की सबसे प्रीमियम होटल चेन में शामिल।
5. तंबाकू उत्पाद (Cigarettes)
हालांकि हम इसके सेवन को कभी भी प्रोत्साहित नहीं करते, लेकिन ये ITC का पुराना बिजनेस है।
👉 भारत में सबसे बड़ा सिगरेट निर्माता।
6. पैकेजिंग और पेपर उत्पाद
- पेपरबोर्ड
- प्रिंटेड पैकेजिंग
- इको-फ्रेंडली पैकेजिंग मटेरियल
👉 कई बड़ी कंपनियों के प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग ITC ही बनाती है।
7. एग्री बिजनेस – किसानों से सीधा जुड़ाव
- ई-चौपाल (e-Choupal)
- कृषि उत्पादों की ट्रेडिंग
👉 किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के ज़रिए जोड़ना और बेहतर दाम दिलाना।
इस प्रकार आईटीसी कंपनी के प्रोडक्ट्स हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। चाहे आप स्कूल में हों, ऑफिस में, घर पर, या यात्रा में। हममें से कई लोग रोज़ाना ITC के कम से कम 4-5 प्रोडक्ट्स का उपयोग करते ही हैं बिना ये जाने कि वो एक ही कंपनी से आते हैं।
Multibagger Stock ITC: अगर आपने 2002 में ₹10,000 लगाए होते तो आज ₹1.62 करोड़ के मालिक होते | जानिए कैसे ?
गूगल करने पर पता चल रहा है कि 2002 में ITC के शेयर की औसतन कीमत ₹14 - ₹15 प्रति शेयर थी। अगर आप उस समय ₹15 के रेट से ही ITC कंपनी के शेयर खरीदते तो आपको ₹10,000 में लगभग 666 शेयर मिलते।
अब देखते हैं कि समय के साथ यह संख्या कैसे बढ़ी और आज कितनी हुई?
📌 निवेश की शुरुआत (साल 2002)
निवेश राशि: ₹10,000
शेयर की कीमत: ₹15
प्राप्त शेयर: ₹10,000 ÷ ₹15 = 666 शेयर
🎁 Step-by-Step: बोनस और स्प्लिट हिस्ट्री के अनुसार
वर्ष इवेंट रेशियो / विवरण शेयर
2002 खरीदे शेयर ₹15 प्रति शेयर 666 शेयर
2005 Bonus 1:2 666 + 1/2 × 666 = 999 शेयर
2005 Split ₹10 से ₹1 → 1:10 999 × 10 = 9,990 शेयर
2010 Bonus 1:1 9,990 + 9,990 = 19,980 शेयर
2016 Bonus 1:2 19,980 + 1/2 × 19,980 = 29,970 शेयर
✅ Final Holding (2025 तक): 29,970 शेयर
ITC Dividend History: साल-दर-साल डिविडेंड इनकम
वर्ष प्रति शेयर डिविडेंड ₹ उस वर्ष के शेयर कुल डिविडेंड इनकम ₹
2003 ₹15.00 667 ₹10,000
2004 ₹20.00 667 ₹13,333
2005 ₹31.00 667 ₹20,667
2006 ₹2.65 9,990 ₹26,500
2007 ₹3.10 9,990 ₹31,000
2008 ₹3.50 9,990 ₹35,000
2009 ₹3.70 9,990 ₹37,000
2010 ₹10.00 9,990 ₹1,00,000
2011 ₹4.45 19,980 ₹89,000
2012 ₹4.50 19,980 ₹90,000
2013 ₹5.25 19,980 ₹1,05,000
2014 ₹6.00 19,980 ₹1,20,000
2015 ₹6.25 19,980 ₹1,25,000
2016 ₹8.50 19,980 ₹1,70,000
2017 ₹4.75 29,970 ₹1,42,500
2018 ₹5.15 29,970 ₹1,54,500
2019 ₹5.75 29,970 ₹1,72,500
2020 ₹10.15 29,970 ₹3,04,500
2021 ₹10.75 29,970 ₹3,22,500
2022 ₹11.50 29,970 ₹3,45,000
2023 ₹15.50 29,970 ₹4,65,000
2024 ₹13.75 29,970 ₹4,12,500
2025 ₹14.35 29,970 ₹4,30,500
✅ कुल डिविडेंड इनकम (2003–2025): ₹37,22,000
📈 वर्तमान स्थिति (2025):
आपके पास शेयर: 29,970
मौजूदा शेयर मूल्य (2025): ₹416.45
शेयर वैल्यू = 29,970 × ₹416.45 = ₹1,24,93,500
🔚 अंतिम निष्कर्ष:
मद राशि
शुरुआती निवेश ₹10,000
डिविडेंड इनकम ₹37.22 लाख
शेयर वैल्यू ₹1.25 करोड़
कुल संपत्ति (2025 में) ₹1.62 करोड़+
Multibagger Stock ITC से क्या सीख मिली?
आईटीसी (ITC) जैसी कंपनी की 23 वर्षों की निवेश यात्रा से हमें कई गहरे और व्यावहारिक सबक मिलते हैं, जो हर छोटे या बड़े निवेशक के लिए मार्गदर्शन की तरह हैं। नीचे हमने कुछ प्रमुख चीजों को सरल भाषा में समझाया है:
1. लॉन्ग टर्म निवेश की ताकत अपार होती है
यदि आपने 2002 में ₹10,000 लगाए होते और धैर्य रखा होता, तो आज वह ₹1.62 करोड़ बन जाते। यह साबित करता है कि समय के साथ-साथ compounding और कंपनी की ग्रोथ कितना बड़ा फर्क ला सकती है।
2. Bonus और Stock Split असली गेमचेंजर होते हैं
बोनस और स्प्लिट की वजह से आपके शेयरों की संख्या कई गुना बढ़ सकती है। जिससे भविष्य में मूल्यवृद्धि और डिविडेंड इनकम दोनों ही ज़बरदस्त बढ़ते हैं।
3. Dividend से होता है लगातार Cashflow
ITC ने लगातार डिविडेंड दिए हैं, जिससे निवेशक को हर साल नकद लाभ मिलता रहा। सिर्फ शेयर वैल्यू ही नहीं, ₹37 लाख से ज़्यादा की डिविडेंड इनकम ने भी संपत्ति को मजबूत किया।
4. अच्छी कंपनी में विश्वास बनाए रखना जरूरी है
ITC जैसी कंपनी समय के साथ अलग-अलग सेक्टर्स में फैलती गई और हर समय निवेशकों को सुरक्षा और ग्रोथ दोनों दी। कभी-कभी शेयर की चाल धीमी हो सकती है, लेकिन मजबूत कंपनी लंबे समय में हमेशा अच्छा रिटर्न देती है।
5. छोटी राशि से भी शुरुआत संभव है
₹10,000 कोई बड़ी रकम नहीं थी, लेकिन आज वही निवेश करोड़ों में बदल गया। मतलब, आपको अमीर बनने के लिए बड़ी रकम नहीं, बल्कि सही कंपनी, समय और धैर्य की ज़रूरत है।
6. शेयर बाजार कोई जुआ नहीं है। यह समझ और संयम की जगह है
जो लोग इसे सट्टा मानकर डरते हैं, वे इस मौके से वंचित रह जाते हैं। जबकि जो लोग समझदारी से निवेश करते हैं, उन्हें समय के साथ बड़ा फायदा होता है।
7. Emotional Decisions नहीं, Logical Strategy चाहिए
बहुत से लोग गिरावट में घबरा कर बेच देते हैं। लेकिन अगर आपने ITC को होल्ड किया होता, तो आज उसका फल मिलता। इसका मतलब है कि धैर्य और अनुशासन निवेश में सबसे बड़ा गुण है।
Multibagger Stock ITC में अब क्या करना चाहिए?
अगर आप अब यह सोच रहे हैं कि "इतना सब हो गया, लेकिन अब क्या करें?" — तो आइए, आज के समय में ITC को लेकर निवेशकों की सोच और रणनीति को समझते हैं।
1. क्या अभी ITC में निवेश करना समझदारी होगी?
हां, ITC अब भी एक मजबूत, प्रॉफिट मेकिंग और डिविडेंड देने वाली कंपनी है। लेकिन आपको यह भी समझना होगा कि 2002 जैसी Multibagger ग्रोथ अब शायद न दिखे। इसका कारण है कि कंपनी पहले ही एक mature स्तर पर पहुंच चुकी है। फिर भी, ITC defensive portfolio के लिए एक बेहतरीन विकल्प है , जहां स्थिरता और डिविडेंड इनकम चाहिए।
2. निवेश की रणनीति बदलें, लेकिन निवेश बंद न करें
अगर आप ज्यादा तेज़ ग्रोथ चाहते हैं, तो ITC को केवल एक हिस्से के रूप में रखें। ITC जैसे स्टॉक्स आपके पोर्टफोलियो को संतुलन (balance) देते हैं। ये गिरते बाजार में आपको नुकसान से बचा सकते हैं।
3. छोटे निवेश से शुरुआत करें — Consistency रखें
भले ही आपके पास ₹10,000 न हों, लेकिन ₹1000 तो होंगे ही। SIP (Systematic Investment Plan) की तरह हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश शुरू करें। इससे न आपको मार्केट टाइमिंग की चिंता होगी और न ही किसी तरह का मानसिक दबाव होगा।
4. Bonus, Split और Dividend पर नज़र रखें
ITC अक्सर डिविडेंड देती है, और अतीत में बोनस और स्प्लिट भी दे चुकी है। भविष्य में भी ऐसे कॉर्पोरेट इवेंट्स से निवेशकों को लाभ हो सकता है। इन सब चीजों को ध्यान में रखकर लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड करें।
5. एक्सपर्ट की सलाह ज़रूर लें
अगर आप शेयर बाजार में नए हैं तो खुद रिसर्च करें या किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट से सलाह लें। सिर्फ "ITC ने 1.6 करोड़ बना दिए" जैसे लेख पढ़कर या वीडियो देखकर बिना समझे निवेश कभी भी न करें।
6. ITC को रिटायरमेंट प्लान का हिस्सा बनाएं
अगर आप लॉन्ग टर्म, स्थिर इनकम और सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं, तो ITC को अपने रिटायरमेंट पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं। इससे डिविडेंड इनकम के जरिए एक स्थायी कैश फ्लो बना रहेगा।
निष्कर्ष (Conclusion)
Multibagger Stock ITC की यह असाधारण निवेश यात्रा हमें यह सिखाती है कि 👉 समय, धैर्य और समझदारी से किया गया निवेश कितनी बड़ी संपत्ति बना सकता है। सिर्फ ₹10,000 से शुरू होकर ₹1.62 करोड़ की संपत्ति बन जाना कोई चमत्कार या राकेट साइंस नहीं, बल्कि लॉन्ग टर्म सोच, मजबूत कंपनी का चयन, और बोनस–डिविडेंड का सही उपयोग करने का नतीजा है।
ITC जैसी कंपनियाँ उन निवेशकों के लिए एक मजबूत नींव बन सकती हैं जो कम जोखिम और स्थिर ग्रोथ की तलाश में हैं।हालांकि यह जरूरी नहीं कि भविष्य भी ऐसा ही दोहराए, लेकिन यह जरूर साबित होता है कि "अच्छा निवेश वक्त के साथ बेहतर बनता है।"
"शेयर बाजार में सबसे बड़ा लाभ उन्हीं को मिलता है जो धैर्य रखते हैं, समझदारी से सोचते हैं और डर के समय भी अपने फैसलों पर टिके रहते हैं।"
⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer)
यह लेख केवल शैक्षणिक और सामान्य जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी किसी भी प्रकार की निवेश सलाह (Investment Advice) नहीं है।
लेख में बताई गई बातें बीते वर्षों के आँकड़ों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी पर आधारित हैं। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है, और भविष्य के रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती।
निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श अवश्य लें। लेखक या प्रकाशक किसी भी लाभ या हानि के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. क्या ITC अब भी निवेश लायक है?
👉 हां, कंपनी अब भी मजबूत है, लेकिन रिटर्न उतना तेज़ शायद न हो। फिर भी एक भरोसेमंद विकल्प है।
Q2. बोनस और स्प्लिट से निवेश कैसे बढ़ता है?
👉 ये आपके शेयरों की संख्या को बढ़ाते हैं, जिससे कीमत बढ़ने पर मुनाफा ज़्यादा होता है।
Q3. क्या मैं अब भी छोटे पैसों से बड़ा बना सकता हूं?
👉 हां! लेकिन आपको समय, धैर्य और ज्ञान तीनों रखने होंगे।
Q4. मैं शुरुआत कहां से करूं?
👉 किसी भरोसेमंद ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म से निवेश शुरू करें और हर महीने SIP जैसे निवेश करें।
Q5. क्या ऐसा निवेश जोखिम रहित है?
👉 नहीं, जोखिम तो होता है, लेकिन मजबूत कंपनियों में लॉन्ग टर्म निवेश जोखिम को कम करता है।


