3 अप्रैल 2020 से 18 अगस्त 2025 तक Mahindra & Mahindra के शेयर ने लगभग 1,100% से अधिक का रिटर्न देते हुए पिछले 5 सालों में अपने निवेशकों को मालामाल करते हुए 11 गुना कर दिया। आइये, इस लेख के जरिए इसे विस्तार से जानते हैं।
क्या आपने कभी सोचा है कि अगर किसी कंपनी में सही समय पर निवेश कर लिया जाए, तो वह आपकी जिंदगी पूरी तरह बदल सकता है? Mahindra & Mahindra (M&M) ने पिछले 5 सालों में कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। अगर आपने 3 अप्रैल 2020 को इस कंपनी के शेयर खरीदे होते, तो आज यानी 18 अगस्त 2025 तक आपका पैसा 11 गुना से भी ज्यादा हो चुका होता।
महिंद्रा एंड महिंद्रा क्या है?
ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनी Mahindra and Mahindra एसयूवी गाड़ियों में इस समय छाई हुई है। कंपनी की जीप थार पहले ही धूम मचा चुकी है। वहीं कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में सबसे ज्यादा एसयूवी बेचने का नया रेकॉर्ड बनाया है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा का नाम तो आपने जरूर सुना होगा। यह भारत की एक मानी जानी ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है । यह वही कंपनी है जिसकी एसयूवी कार इस समय पूरी दुनिया में धूम मचा रही हैं। Mahindra and Mahindra कंपनी की जीप थार आज के दिन में युवाओं की पहली पसंद बन चुकी है। इस कंपनी ने 2025 में एक नया रेकॉर्ड बनाते हुए अब तक की सबसे ज्यादा एसयूवी बेची हैं।
आज के समय में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एसयूवी में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। यहां तक कि कार से लेकर टैक्टर, ट्रक आदि में भी महिंद्रा एंड महिंद्रा का नाम टॉप की कंपनियों में शामिल हो चूका है। ये मुकाम हासिल करने के लिए कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी काफी मेहनत की है। ये वही आनंद महिंद्रा हैं जो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और समय-समय पर कई दिलचस्प पोस्ट भी डालते रहते हैं।
Mahindra & Mahindra कंपनी क्या करती है?
ऑटोमोबाइल निर्माण
- Mahindra भारत की सबसे बड़ी SUV निर्माता कंपनियों में से एक है।
- लोकप्रिय गाड़ियाँ: Scorpio, Thar, XUV700, Bolero।
- इसके अलावा हल्के वाणिज्यिक वाहन (LCV), इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और पिकअप ट्रक भी बनाती है।
ट्रैक्टर निर्माण
- Mahindra दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है।
- किसानों के बीच इसका ब्रांड बेहद भरोसेमंद है।
- Mahindra Tractors, Swaraj Tractors और अन्य ब्रांड इसके तहत आते हैं।
आईटी और टेक्नोलॉजी
- इसकी सहायक कंपनी Tech Mahindra आईटी सेवाओं और सॉफ़्टवेयर सॉल्यूशंस में ग्लोबल लेवल पर काम करती है।
फाइनेंशियल सर्विसेज
- Mahindra Finance ग्रामीण और शहरी ग्राहकों को वाहन लोन, पर्सनल लोन और इंश्योरेंस जैसी सेवाएँ देती है।
रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर
- Mahindra Lifespaces नाम की कंपनी रियल एस्टेट (हाउसिंग और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स) में काम करती है।
नवीकरणीय ऊर्जा और एयरोस्पेस
- Mahindra Solar और Mahindra Aerospace जैसे डिविज़न सस्टेनेबल एनर्जी और विमानन उद्योग में सक्रिय हैं।
अगर संक्षेप में कहा जाय तो, Mahindra & Mahindra केवल गाड़ियाँ और ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी नहीं है, बल्कि यह एक डायवर्सिफाइड बिज़नेस ग्रुप है, जो भारत और दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में काम करता है।
👉 इसका मुख्य फोकस है – ऑटोमोबाइल + कृषि + टेक्नोलॉजी + फाइनेंस + नवीकरणीय ऊर्जा।
Mahindra & Mahindra stock return | महिंद्रा & महिंद्रा कंपनी का पिछले पांच सालों में प्रदर्शन कैसा रहा?
जब पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा था, ऐसे में भारत भी अछूता नहीं रह पाया। और अन्य देशों की तरह भारतीय शेयर बाजार भी भरभरा कर गिर रहा था। उस समय शेयर बाजार में अपना पैसा लगाने वाले निवेशक डरे-सहमे हुए थे और बाजार से अपना पैसा निकाल रहे थे। लेकिन जिन निवेशकों ने इससे डरा नहीं और उसी समय शेयर बाजार में Mahindra & Mahindra जैसी कंपनी में अपना पैसा लगाया, वे लोग आज के दिन मालामाल हो गए हैं।
गूगल करने पर पता चल रहा है कि 03 अप्रैल 2020 को Mahindra & Mahindra कंपनी के शेयर ₹280 से ₹282 के रेट पर ट्रेड कर रहा था। जिन निवेशकों ने उस समय Mahindra & Mahindra कंपनी के शेयरों में अपना पैसा लगाया था, आज वही निवेश 11 गुना तक बढ़ चूका है। और ये बढ़ोत्तरी केवल कंपनी के शेयरों के प्राइस में बढ़ोत्तरी से हुआ है।
Mahindra & Mahindra कंपनी के शेयर की वर्तमान कीमत (18 अगस्त 2025) को लगभग ₹3416 है। अगर इसे कैलकुलेट किया जाय तो कुल रिटर्न करीब ₹282 से ₹3416 तक, यानी लगभग 1,110% का बन रहा है। इस प्रकार 3 अप्रैल 2020 से लेकर 18 अगस्त 2025 तक Mahindra & Mahindra के शेयर ने लगभग 1,100% से अधिक का रिटर्न दिया है। जो कि यह एक जबरदस्त रिटर्न है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कंपनी ने इस अवधि में अपने निवेशकों को काफी लाभ पहुंचाया है।
निष्कर्ष
इस प्रकार आप देख सकते हैं कि 3 अप्रैल 2020 से 18 अगस्त 2025 तक Mahindra & Mahindra कंपनी के शेयरों ने लगभग 1,100% से अधिक का रिटर्न दिया है। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि आप और हमारे जैसे निवेशकों के लिए एक सबक है। जो यह दिखाता है कि सही कंपनी में धैर्य और विश्वास के साथ निवेश करने से कितना बड़ा फायदा हो सकता है।
यह केवल बीते 5 सालों की बात नहीं है, बल्कि आने वाले सालों में भी इसमें काफी दम है। कंपनी का EV सेगमेंट में तेजी से निवेश अभी भी जारी है। साथ ही ग्लोबल पार्टनरशिप और एक्सपोर्ट्स की संख्या में भी भरी तेजी बनी हुई है। आगे भी भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ का सीधा फायदा भी इस कंपनी को मिल सकता है।
M&M की ये सफलता कोई किस्मत का खेल नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई ठोस कारण हैं: जैसे कि,
- SUV मार्केट में दबदबा – Thar और XUV700 जैसी गाड़ियों ने मार्केट में धूम मचा दी।
- ट्रैक्टर सेगमेंट में मजबूती – ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पकड़ बनी रही।
- EVs में निवेश – इलेक्ट्रिक वाहनों में कंपनी ने भविष्य को देखते हुए बड़ा कदम उठाया।
- ग्लोबल एक्सपैंशन – विदेशों में भी बिक्री और निवेश बढ़ाया।
- मजबूत मैनेजमेंट और ब्रांड वैल्यू – जिससे निवेशकों का भरोसा लगातार बना रहा।
विशेषज्ञों का भी मानना है कि M&M आने वाले वर्षों में भी मजबूत परफॉर्मेंस दिखा सकती है।
📌 डिस्क्लेमर (Disclaimer)
इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक (Educational Purpose) और सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी प्रकार की निवेश सलाह (Investment Advice) नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों (Risk) के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले हमेशा अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श लें। लेखक एवं वेबसाइट किसी भी प्रकार के लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।
❓ FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. महिंद्रा एंड महिंद्रा किस सेक्टर में काम करती है?
👉 महिंद्रा एंड महिंद्रा मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल सेक्टर में काम करती है, खासकर ट्रैक्टर, SUV, कमर्शियल व्हीकल्स और इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण में।
Q2. क्या महिंद्रा एंड महिंद्रा एक मल्टीबैगर स्टॉक है?
👉 कंपनी ने पिछले कई दशकों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन भविष्य में यह मल्टीबैगर बनेगा या नहीं, यह पूरी तरह बाजार की स्थिति और कंपनी की ग्रोथ पर निर्भर करता है।
Q3. क्या महिंद्रा एंड महिंद्रा में लॉन्ग-टर्म निवेश सही रहेगा?
👉 यह एक मजबूत कंपनी है, लेकिन निवेश से पहले फंडामेंटल एनालिसिस और टेक्निकल एनालिसिस जरूर करें और वित्तीय सलाहकार से राय लें।
Q4. महिंद्रा एंड महिंद्रा का भविष्य किस क्षेत्र पर निर्भर करेगा?
👉 आने वाले समय में कंपनी की ग्रोथ मुख्य रूप से EV (Electric Vehicles), ट्रैक्टर सेगमेंट और इंटरनेशनल बिजनेस एक्सपेंशन पर निर्भर करेगी।
Q5. क्या अभी महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर खरीदना चाहिए?
👉 यह पूरी तरह आपके निवेश उद्देश्य, समयावधि और जोखिम उठाने की क्षमता पर निर्भर करता है। बिना रिसर्च और सलाह के निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है।