आज के इस ब्लॉग में हम Mahindra & Mahindra (M&M) कंपनी के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। यहाँ हम जानेंगे कि कंपनी क्या करती है, बीते वर्षों में इसका प्रदर्शन कैसा रहा है और आने वाले समय में इसके शेयर की दिशा कैसी रह सकती है। हमें पूरी उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको M&M कंपनी का फंडामेंटल और टेक्निकल एनालिसिस के बारे में भी जानकारी मिल जाएगी, जिससे आप तय कर पाएंगे कि इसमें निवेश करना आपके लिए सही है या नहीं।
शेयर बाजार में जब भी किसी ऐसी कंपनी का नाम आता है जिसने भारत के उद्योग जगत को बदलकर रख दिया हो, तो उसमें Mahindra & Mahindra (M&M) का नाम जरूर शामिल होता है। चाहे वह SUVs की धाकड़ रेंज हो, ट्रैक्टरों का साम्राज्य हो या EV सेक्टर में कदम। M&M ने हर क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत की है। यही कारण है कि निवेशकों की नज़रें इस समय इसके शेयर पर टिकी हुई हैं।
Mahindra & Mahindra कंपनी का परिचय
महिंद्रा एंड महिंद्रा की शुरुआत 1945 में Mahindra & Mohammed के नाम से हुई थी। यह कंपनी शुरुआत में स्टील ट्रेडिंग में सक्रिय थी। आज यह भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में अपने प्रोडक्ट्स और सेवाओं के लिए जानी जाती है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra Ltd – M&M) भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल और ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। किसान के खेत से लेकर शहर की सड़कों तक, Mahindra का नाम भरोसे और मजबूती का प्रतीक माना जाता है। आज जब दुनिया EV (Electric Vehicle) और सस्टेनेबल बिज़नेस मॉडल की ओर बढ़ रही है, Mahindra & Mahindra अपने नए इनोवेशन और रणनीतियों के साथ निवेशकों को एक सुनहरा भविष्य दिखा रही है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी और विविधीकृत ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक है। कंपनी का व्यवसाय 2-व्हीलर्स, 3-व्हीलर्स, पैसेंजर व्हीकल्स (PVs), कमर्शियल व्हीकल्स (CVs), ट्रैक्टर और अर्थमूवर बनाने तक फैला हुआ है।
इसके अलावा, Mahindra Group की अन्य कंपनियाँ फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो कंपोनेंट्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, हॉस्पिटैलिटी, IT सर्विसेज, लॉजिस्टिक्स, स्टील, एयरोस्पेस, एनर्जी, एग्रीकल्चर और डिफेंस सेक्टर में भी काम करती हैं।
Mahindra & Mahindra ग्रुप का मुख्य बिज़नेस क्षेत्र:
- ऑटोमोबाइल्स – SUVs, कमर्शियल व्हीकल्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स
- फार्म इक्विपमेंट (ट्रैक्टर्स) – विश्व का सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता
- आईटी और फाइनेंस – Tech Mahindra और Mahindra Finance के जरिए डिजिटल और फाइनेंस सेक्टर में बड़ी पकड़
- EV और क्लीन एनर्जी – भविष्य के लिए ग्रीन एनर्जी और EV प्रोजेक्ट्स
कंपनी की वर्तमान वित्तीय स्थिति (Fundamentals)
- मार्केट कैप: ₹4,22,141 करोड़
- P/E Ratio: 30.67
- बुक वैल्यू: ₹620
- ROE (Return on Equity): 18.1%
- ROCE (Return on Capital Employed): 13.86%
- 52-Week High: ₹3,432
- 52-Week Low: ₹2,360
- Dividend Yield: 0.78%
- वर्तमान शेयर मूल्य (20 Aug 2025): ₹3,400
Mahindra & Mahindra Share Holding Pattern
- Promoters: 18.43%
- FII (Foreign Investors): 38.53%
- DII (Domestic Investors): 29.57%
- Public: 9.77%
Peer Companies
- Maruti Suzuki
- Tata Moters
- Mercury EV-Tech
- Hindustan Motors
Mahindra & Mahindra शेयर का अब तक का सफर | Historical Performance of M&M Share
- 2000-2004: उस समय M&M का शेयर लगभग ₹8 से लेकर ₹62 के आसपास ट्रेड कर रहा था।
- 2005-2009: शेयर प्राइस बढ़कर लगभग ₹60 से लेकर ₹290 तक पहुँच गया।
- 2010-2014: SUV सेगमेंट में कंपनी की पकड़ मजबूत होने के कारण शेयर ₹290 –₹650 के स्तर पर पहुँच गया।
- 2015-2019: कंपनी के ट्रैक्टर और कमर्शियल व्हीकल बिज़नेस में तेजी आई और शेयर ₹600 से ₹965 तक पहुँच गया।
- 2020-2024: कोविड-19 महामारी के दौरान शेयर गिरकर लगभग ₹280 पर आ गया और अगले चार वर्षो में पुनः तेजी दिखते हुए ₹3,000 तक चला गया।
- 2025: कंपनी के EV और SUV सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन के कारण फ़िलहाल अभी शेयर ₹3,400+ के रेंज में चल रहा है।
Mahindra & Mahindra के ग्रोथ ड्राइवर्स
- SUV सेगमेंट में वर्चस्व – XUV700, Scorpio, Thar जैसी गाड़ियां मार्केट में धूम मचा रही हैं।
- EV रेवोल्यूशन – कंपनी ने 2027 तक कई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने का रोडमैप दिया है।
- ट्रैक्टर बिज़नेस – किसानों के लिए भरोसेमंद ब्रांड, जिसकी डिमांड हमेशा बनी रहती है।
- ग्लोबल एक्सपैंशन – अफ्रीका और अमेरिका जैसे मार्केट्स में बड़ी पकड़।
- फाइनेंस और टेक सेक्टर – Tech Mahindra और Mahindra Finance की वजह से कंपनी का डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो।
Mahindra & Mahindra Share Price Target 2030
- न्यूनतम: ₹6000
- औसत: ₹6800
- अधिकतम: ₹7500